मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को रायपुर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आयोजित आयुर्वेद सेवा सम्मेलन एवं रक्तदान महाकुंभ में शामिल हुए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना ही समाज को सशक्त बनाती है। रक्तदान महाकुंभ में 1000 से अधिक माताओं-बहनों द्वारा रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल कायम करना और छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराना गौरव का विषय है। वहीं ‘प्रोजेक्ट दधीचि’ के अंतर्गत 31 नागरिकों द्वारा देहदान का संकल्प लेना समाज के प्रति संवेदनशीलता और समर्पण का प्रेरक उदाहरण है।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



