लखनऊ : सीएम योगी एलडीए की वरुण विहार एवं नैमिष नगर योजना के भूमिपूजन तथा भूखंडों के पंजीकरण के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए

0
62
लखनऊ : सीएम योगी एलडीए की वरुण विहार एवं नैमिष नगर योजना के भूमिपूजन तथा भूखंडों के पंजीकरण के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में 12,000 करोड़ रुपए की लागत से 10,680 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाली लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की वरुण विहार एवं नैमिष नगर योजना के भूमिपूजन तथा भूखंडों के पंजीकरण के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज लखनऊ में ₹12,000 करोड़ की लागत से 10,680 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित होने वाली लखनऊ विकास प्राधिकरण की वरुण विहार एवं नैमिष नगर योजना के भूमिपूजन तथा भूखंडों के पंजीकरण के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस अवसर पर ₹2,166 करोड़ की लागत से प्रस्तावित 5 बहुमंजिला अपार्टमेंट्स का शिलान्यास करने के साथ ही मुआवजा प्राप्त करने वाले लाभार्थियों से संवाद भी किया। ‘नया लखनऊ’ विकास की नई बुलंदियों को छूते हुए निरंतर आगे बढ़े तथा हर आय वर्ग के नागरिकों को बेहतर, आधुनिक एवं सुविधायुक्त आवासीय सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए डबल इंजन सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इन जनोपयोगी परियोजनाओं हेतु लखनऊ वासियों को हार्दिक बधाई!”

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here