मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज उपराष्ट्रपति भवन में ‘इंटरनेशनल स्ट्रैटेजिक एंगेजमेंट प्रोग्राम’ (IN-STEP) के चौथे संस्करण को संबोधित किया। ‘इंटरनेशनल स्ट्रैटेजिक एंगेजमेंट प्रोग्राम’ (IN-STEP) का आयोजन संयुक्त रूप से विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय द्वारा राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज में किया जाता है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्लोबल साउथ के 22 विकासशील देशों के 25 प्रतिनिधियों सहित सभी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने टेक्नोलॉजी, साइबरस्पेस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ऊर्जा और समुद्री सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन और सप्लाई चेन जैसे उभरते हुए खतरों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरुरत पर जोर दिया। उन्होंने प्रतिभागियों से “वैश्विक स्तर पर सोचने, रणनीतिक रूप से जुड़ने और एकजुट होकर काम करने” का आह्वान किया।
News Source : Social Media
Image Source : X @VPIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



