ग्रेटर नोएडा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0’ का शुभारंभ किया

0
87
ग्रेटर नोएडा : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0' का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज ग्रेटर नोएडा में ‘यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0’ का शुभारंभ किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के कर-कमलों से आज ग्रेटर नोएडा में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 4.0 का शुभारंभ हुआ। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में Local to Global की सोच के साथ आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश आज अपने Product, Potential और Innovation को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत कर रहा है। UPITS में बढ़ता Footfall प्रदेश के प्रति बढ़ते Global Trust की अभिव्यक्ति है।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “यहां हमारे कारीगरों के हुनर को बाजार, युवाओं के Innovation को अवसर, MSME के सामर्थ्य को विस्तार और अन्नदाता के परिश्रम को नई पहचान मिल रही है। प्रदेश के उत्पाद, उद्यम और प्रतिभाएं दुनिया के Buyers व Businesses से सीधे जुड़ रहे हैं। इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन के लिए माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री जी का हार्दिक आभार तथा देश-दुनिया से पधारे सभी Buyers, Exhibitors, Entrepreneurs और युवा साथियों का हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन UP International Trade Show 4.0 के प्रति मेरी मंगलमयी शुभकामनाएं।”

News Source : Social Media

Image Source : X @myogiadityanath

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here