मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ हरियाणा ने बताया कि मुख्यमंत्री सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर जरूरतमंद महिला और बच्चे तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश में किराये के भवनों में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर अपने भवन उपलब्ध करवाने की दिशा में तेजी से कार्य करने और नए भवनों के लिए सरकारी व विद्यालयों की उपलब्ध भूमि चिन्हित करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए।
News Source : Social Media
Image Source : X @cmohry
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



