मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पितृपक्ष मेला के अवसर पर गयाजी के विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। सीएम चौधरी ने देव घाट का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा टेंट सिटी का उद्घाटन किया। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विष्णुपद कॉरिडोर के विकास पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कुल 3,500 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिसमें 2,500 करोड़ रुपए कॉरिडोर के लिए प्रस्तावित हैं। साथ ही, गयाजी को दरभंगा एवं पूर्णिया एयरपोर्ट के माध्यम से बेहतर हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने तथा खाड़ी देशों, थाईलैंड एवं विश्व के अन्य प्रमुख शहरों से हवाई संपर्क मजबूत करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। सीएम चौधरी ने राज्यवासियों से अपील की कि पितृपक्ष मेला में गयाजी आने वाले सभी श्रद्धालुओं एवं अतिथियों का पूरे सम्मान और आत्मीयता के साथ स्वागत करें तथा उन्हें बिहार की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आतिथ्य का सुखद अनुभव कराएं।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



