मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज पंजाब के होशियारपुर ग्रामीण स्थित मुकेरियां में नशा मुक्त पंजाब यात्रा के तहत आयोजित विशाल रैली में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जनसभा को संबोधित भी किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने कहा कि पंजाब की जनता ने जिस भरोसे के साथ आम आदमी पार्टी को सत्ता सौंपी थी, उस भरोसे के साथ खिलवाड़ हुआ है। आज प्रदेश में नशे की समस्या गंभीर चिंता का विषय बनी हुई है। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में फंसकर पंजाब के युवा अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं, वहीं माता-पिता की वर्षों की मेहनत और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के सपने भी टूट रहे हैं।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने एक अन्य सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व में देश नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ रहा है। पंजाब में भी यदि भाजपा की सरकार बनती है तो नशे के कारोबार के खिलाफ कठोर कार्रवाई, तस्करों पर शिकंजा और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए प्रभावी प्रयासों को और गति दी जाएगी। इस दौरान पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, विधायक जंगी लाल महाजन, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव मिन्हास समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @pushkardhami
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



