राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के 1,452 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया

0
58
राजस्थान : सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रतापगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के 1,452 विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज प्रतापगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के 924 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 1,452 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राजस्व मंत्री हेमंत मीणा, सहकारिता मंत्री गौतम डाक सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “साथ ही, जनजातीय उत्पादों को व्यापक बाजार से जोड़ने और जनजातीय समाज की आजीविका को सशक्त करने की दिशा में राजस्थान जनजाति क्षेत्रीय विकास सहकारी संघ लिमिटेड एवं राजस्थान राज्य सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड के मध्य एमओयू किया गया। इसी क्रम में जनजातीय समाज के स्थानीय उत्पादों को नई पहचान देते हुए ‘वनगिरी’ ब्रांड के आदिपराग शहद का शुभारंभ किया।” सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार जनजातीय समाज के सम्मान, समृद्धि और सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here