मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को हैदराबाद में इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा आयोजित आयकर अपीलीय अधिकरण (आईटीएटी) के उपाध्यक्षों एवं सदस्यों के लिए दो दिवसीय ‘ट्रेनिंग प्रोग्राम ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ के उद्घाटन सत्र में सहभागिता की तथा उपस्थित गणमान्यजनों को संबोधित किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि न्यायिक एवं कर प्रशासन के क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग और नई तकनीकों की समझ को बढ़ावा देने की यह एक सराहनीय पहल है, जो न्यायिक कार्यप्रणाली को अधिक दक्ष, आधुनिक एवं तकनीक-सक्षम बनाने में सहायक होगी।
News Source : Social Media
Image Source : X @arjunrammeghwal
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



