मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आज किराड़ी, बवाना, मुंडका, नरेला और नांगलोई जाट की अनधिकृत कॉलोनियों में 214.12 करोड़ रुपए के 53 विकास कार्यों का शिलान्यास किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इन कार्यों से सड़क, नाली, सीवेज और ड्रेनेज से जुड़ी वर्षों पुरानी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। विशेष रूप से किराड़ी को लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि दिल्ली का कोई क्षेत्र विकास से पीछे न रहे, यही हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के ‘विकसित दिल्ली’ के विजन को साकार करते हुए हमारी सरकार हर गली और हर कॉलोनी तक विकास पहुंचा रही है। इस अवसर पर सांसद योगेंद्र चांदोलिया, कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह, आशीष सूद, रविन्द्र इन्द्राज, विधायक राज करण, मनोज शौकीन, गजेंद्र दराल सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



