मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज भरतपुर संभाग के बयाना में 993.41 करोड़ रुपए की लागत वाले 249 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री, राजस्थान सरकार सुरेश सिंह रावत, राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “आज बयाना में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर उपस्थित जनसभा को संबोधित किया एवं ₹993.41 करोड़ की लागत वाले 249 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “इन परियोजनाओं के माध्यम से सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सहित अन्य क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी। क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप किए जा रहे ये कार्य भरतपुर सहित आसपास के जिलों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हमारी डबल इंजन सरकार विकास को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत कर रही है। हमारा प्रयास है कि विकास की हर पहल का सीधा लाभ आमजन तक पहुंचे और विकसित राजस्थान के संकल्प को नई गति मिले।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



