मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शिक्षा, रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में भारत-फ्रांस की साझेदारी को और मजबूत करने के लिए सोमवार को फ्रांस के उच्च शिक्षा, रिसर्च और अंतरिक्ष मंत्री फिलिप बैपटिस्ट के साथ द्विपक्षीय बैठक की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लिखा, “छात्रों और फैकल्टी की आवाजाही बढ़ाने, संस्थागत साझेदारी और संयुक्त रिसर्च को मज़बूत करने, योग्यता की आपसी मान्यता के संशोधित समझौते को आगे बढ़ाने, और एसपीएआरसी, जीआईएएन तथा लाइफ साइंसेज और हेल्थ में फ्रेंको-इंडियन कैंपस के जरिए सहयोग को आगे ले जाने पर चर्चा हुई।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “साथ ही, नीस में प्रस्तावित IIT कैंपस और ‘भारत इनोवेट्स 2026’ की गति को आगे बढ़ाने पर भी बातचीत हुई। ‘भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष 2026’ इन साझेदारियों को गहरा करने, इनोवेशन को बढ़ावा देने और दोनों देशों के बीच करीबी एकेडमिक और रिसर्च संबंधों के जरिए भविष्य के लिए तैयार टैलेंट तैयार करने का एक मजबूत मंच प्रदान करता है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @JoshiPralhad
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



