मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में बारापुला एलिवेटेड रोड फेज-III और मुकरबा चौक अंडरपास का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने मोदी मिल-सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर और लोनी अंडरपास की आधारशिला रखी।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ दिल्ली ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि 1,941 करोड़ रुपए से ज्यादा के निवेश वाले ये प्रोजेक्ट्स पूर्वी-दक्षिणी और उत्तरी दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे, ट्रैफिक की गंभीर समस्याओं को दूर करेंगे और रोजाना की आवाजाही को तेज और आसान बनाएंगे। सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ दिल्ली ने आगे बताया कि बारापुला से मुकरबा चौक और मोदी मिल से लोनी तक, दिल्ली एक आधुनिक और बेहतर कनेक्टिविटी वाली राजधानी का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रही है।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMODelhi
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



