मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 2 से 5 नवंबर तक होने वाले ‘भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट 2026’ की तैयारियों की समीक्षा के लिए आज नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (एमएनआरई) अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की। आज सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लिखा, “इस अहम कार्यक्रम में देश के नेता, ग्लोबल इंडस्ट्री लीडर्स और राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे, जिससे यह भारत के सबसे बड़े रिन्यूएबल एनर्जी इवेंट्स में से एक बन जाएगा।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पेंशन फंड, सॉवरेन वेल्थ फंड, वेंचर कैपिटल, प्राइवेट इक्विटी इन्वेस्टर्स और रिन्यूएबल एनर्जी इकोसिस्टम से जुड़े अन्य स्टेकहोल्डर्स से आग्रह है कि वे इसमें भाग लें और समिट में अपनी जगह बुक करें। साथ ही, विंड और ट्रांसमिशन जैसे प्रमुख आरई सेक्टर की तैयारियों की समीक्षा की और देश भर में रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को और तेजी से आगे बढ़ाने के लिए जरुरी सपोर्ट पर चर्चा की।”
News Source : Social Media
Image Source : X @JoshiPralhad
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



