मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को बाड़मेर में आयोजित कार्यक्रम में जोधपुर संभाग की विकास यात्रा को नई गति देते हुए 2,824 करोड़ रुपए से 1013 जनकल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री के.के.विश्नोई सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम भजनलाल शर्मा ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सीमांत क्षेत्र के प्रत्येक गांवों, ढाणियों और खेत-खलिहानों तक आधुनिक कनेक्टिविटी एवं सशक्त बुनियादी ढांचे का विस्तार, प्रत्येक परिवार के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने और क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने का हमारा दृढ़ संकल्प है। समाज के अंतिम छोर पर खड़े नागरिक के जीवन में खुशहाली लाना ही हमारी डबल इंजन सरकार का मूल ध्येय है। ‘विकसित राजस्थान’ के निर्माण में आपका यह अटूट स्नेह, संबल और आशीर्वाद ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



