मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को पीईएमए फाउंडेशन के ‘पश्मीना आर्टिसन अवार्ड्स 2026’ में कारीगरों को सम्मानित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने लिखा, “आज मैंने पीईएमए फाउंडेशन के ‘पश्मीना आर्टिसन अवार्ड्स 2026’ में कारीगरों को सम्मानित किया। किसी समाज की असली समृद्धि उसके बुनकरों और महिला कारीगरों की कलाकारी में झलकती है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हर पश्मीना शॉल, कानी और सोज़नी कढ़ाई एक जीवंत विरासत है, जिसे धैर्य और समर्पण से संवारा गया है। महिला कारीगरों का सम्मान हमारी विरासत को सुरक्षित रखता है और आने वाली पीढ़ियों को सशक्त बनाता है। उनके हाथों से भारत की सांस्कृतिक पहचान दुनिया तक पहुँचती है और देश उनके सम्मान, उचित पारिश्रमिक और वैश्विक पहचान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @manojsinha_
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



