छत्तीसगढ़ : सीएम साय ने नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में चयनित युवा उप अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

0
81
छत्तीसगढ़ : सीएम साय ने नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में चयनित युवा उप अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को मंत्रालय महानदी भवन में नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में चयनित युवा उप अभियंताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने कहा कि युवाओं को रोजगार, नागरिकों को सुगम सेवाएं और आधुनिक कौशल से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में नागरिकों तक डिजिटल शासकीय सेवाओं की पहुंच आसान बनाने के लिए चिप्स और कॉमन सर्विस सेंटर के बीच एमओयू और नवा रायपुर में नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिए 10 एकड़ भूमि आवंटन का पत्र सौंपा गया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि इस दौरान सीएम साय ने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से वर्तमान में 38 विभागों की 907 सेवाएं 16,619 केंद्रों के जरिए ऑनलाइन उपलब्ध हैं। एमओयू के बाद इन सेवाओं की पहुंच 28,450 सक्रिय कॉमन सर्विस सेंटरों तक भी विस्तारित होगी। वहीं लगभग 250 करोड़ रुपए की लागत से प्रस्तावित नेशनल स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में प्रतिवर्ष करीब 4,000 युवाओं को आधुनिक कौशल प्रशिक्षण देने की व्यवस्था होगी।

News Source : Social Media

Image Source : X @ChhattisgarhCMO

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here