दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने कमला नेहरू रिज में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ – स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में हिस्सा लिया

0
80
दिल्ली : सीएम रेखा गुप्ता ने कमला नेहरू रिज में 'एक दिन, एक घंटा, एक साथ - स्वच्छता ही सेवा' अभियान में हिस्सा लिया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज कमला नेहरू रिज में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ – स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में हिस्सा लिया, श्रमदान किया और चल रहे सफाई व मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ दिल्ली ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि आज दिल्ली भर में हजारो स्वच्छताग्रहियों और नागरिकों ने स्वच्छता और सेवा के लिए एक घंटा समर्पित किया। इस सामूहिक भागीदारी से एक महत्वपूर्ण संदेश मिलता है: दिल्ली को साफ-सुथरा रखना हम सबकी रोजाना की जिम्मेदारी है। इस अवसर पर विधायक सूर्य प्रकाश खत्री, दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भी कमला नेहरू रिज पर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।

News Source : Social Media

Image Source : X @CMODelhi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here