हिमाचल प्रदेश : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिड़गाँव में आयोजित जनसभा को संबोधित किया

0
92
हिमाचल प्रदेश : सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चिड़गाँव में आयोजित जनसभा को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को चिड़गाँव में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम सुक्खू ने लिखा, “आज चिड़गाँव में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ शिक्षा, साक्षरता और मेडिकल कॉलेजों में रोबोटिक सर्जरी, एमआरआई तथा 3 टेस्ला एमआरआई जैसी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी जानकारी साझा की। बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 156 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न लागू किया गया है, जिससे सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। चिड़गाँव के स्कूल में भी आगामी शैक्षणिक सत्र से सीबीएसई पैटर्न लागू किया जाएगा।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमारी सरकार ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक खेती पर एमएसपी लागू की है और दूध की एमएसपी में ऐतिहासिक वृद्धि की है। बागवानों के हित में यूनिवर्सल कार्टन लागू किया गया है। साथ ही, एचपीएमसी द्वारा खरीदे जाने वाले सेब के दाम में 1 रुपये की बढ़ोतरी करने जा रहे हैं। गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जीवन में खुशहाली लाने के उद्देश्य से शीघ्र ही ‘मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना’ लॉन्च की जाएगी।”

News Source : Social Media

Image Source : X @SukhuSukhvinder

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here