मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत लखनऊ में आयोजित ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंगों पर आधारित नाट्य प्रस्तुति का भी अवलोकन किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम योगी ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी की 25 वर्षों की यह अनवरत सेवा भारत की विरासत एवं विकास के अद्भुत समन्वय का प्रतीक है। साथ ही, बिना भेदभाव के शासन की योजनाओं एवं जनकल्याणकारी नीतियों को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाने की एक शानदार एवं अभिनंदनीय यात्रा है। ‘नए भारत’ के निर्माण में अपना नेतृत्व प्रदान करने हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं सभी कलाकारों को रचनात्मक प्रस्तुति हेतु हार्दिक बधाई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



