मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को नई दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से उनके निवास पर मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी साझा की। विशेष रूप से बस्तर के विकास मॉडल पर चर्चा करते हुए क्षेत्र में हो रहे कार्यों से अवगत कराया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया कि मुख्यमंत्री साय ने महिला सशक्तिकरण, युवाओं के कौशल विकास, किसानों की आय तथा आदिवासी समुदायों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की भी जानकारी साझा की।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



