मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘सेवा स्मरण’ कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिछले 25 वर्षों के कार्यकाल में देश में हुए विकास एवं व्यापक बदलावों पर आधारित संगीतमय नाट्य का मंचन किया गया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में आवास, खाद्यान्न, शौचालय, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, सड़क सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक विकास कार्य हुए हैं। सीएम चौधरी ने बिहार की गौरवशाली विरासत को पुनः स्थापित करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बिहार में सुशासन की सरकार है और आमजन को त्वरित न्याय एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है।
News Source : Social Media
Image Source : X @officecmbihar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



