मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में ‘भारतीय न्याय संहिता’ पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उपस्थित रहे।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि प्रदर्शनी के माध्यम से भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों, न्याय व्यवस्था में हुए महत्वपूर्ण बदलावों तथा न्याय को अधिक सरल, सुलभ और नागरिक-केंद्रित बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों को प्रदर्शित किया गया।
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



