कोटा : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधिकारियों के साथ बैठक की

0
80
कोटा : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधिकारियों के साथ बैठक की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आज अपने कोटा स्थित कार्यालय में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधिकारियों के साथ बैठक कर कोटा की स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर चर्चा की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा, “कोटा मेडिकल कॉलेज में कैंसर यूनिट की स्थापना के लिए 148.86 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। इससे हाड़ौती संभाग और आसपास के कैंसर रोगियों को इलाज के लिए जयपुर या दिल्ली जाने की जरूरत कम होगी।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों में 25 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों को भी वित्तीय सहमति मिली है। इनमें नए अस्पताल के सामने सुविधाओं का विकास और एमबीएस अस्पताल में सेंट्रल लैब का निर्माण शामिल है। अस्पताल में सीटी स्कैन और एमआरआई की आधुनिक मशीन लगाने के भी निर्देश दिए हैं, ताकि मरीजों को जांच के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े। हमारा प्रयास है कि कोटा में सरकारी और निजी, दोनों स्तरों पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित हों, ताकि कोटा-बून्दी के साथ हाड़ौती और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी बेहतर इलाज मिल सके।”

News Source : Social Media

Image Source : X @ombirlakota

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here