मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज भदोही के कारपेट सिटी स्थित कारपेट एक्सपो मार्ट में ‘इंडिया कारपेट एक्सपो’ के 50वें (स्वर्ण जयंती) संस्करण का शुभारंभ किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम योगी ने लिखा, “जनपद भदोही में आज एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हस्तनिर्मित कालीन व्यापार मेला ‘इंडिया कारपेट एक्सपो’ के स्वर्ण जयंती संस्करण का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कालीन उद्योग से जुड़े निर्यातकों, विक्रेताओं एवं प्रमुख उद्यमियों से संवाद भी किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “जिन हाथों ने सदियों तक कालीन बुना, उनमें नई तकनीक और नई डिजाइन भी होनी चाहिए। हमारी सरकार ने कारीगरों के हुनर, कला और उनकी साधना को पहचान दिलाने के लिए प्रयास प्रारंभ किए। इसके बाद मार्केट भी मिला और डिजाइन भी। ‘इंडिया कारपेट एक्सपो’ की 50 वर्षों की गौरवशाली यात्रा से जुड़े सभी लोगों को हार्दिक बधाई तथा निर्यातकों, विक्रेताओं, उद्यमियों, कारीगरों एवं हस्तशिल्पियों को हार्दिक शुभकामनाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



