नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में आईसीएसआई के 58वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया

0
86
नई दिल्ली : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में आईसीएसआई के 58वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के 58वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अच्छा गवर्नेंस वह “अदृश्य इंफ्रास्ट्रक्चर” है जो निवेशकों और जनता का भरोसा बनाए रखता है। उन्होंने कंपनी सेक्रेटरीज को “गवर्नेंस का संरक्षक” और इंडिया इंक. के भरोसे के ढांचे का मुख्य आधार बताया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति ने एमएसएमई कंप्लायंस कैलेंडर 2027 लॉन्च किया और एमएसएमई व स्टार्ट-अप्स के लिए आईसीएसआई की पहलों (जैसे आईसीएसआई एमएसएमई और स्टार्ट-अप कैटलिस्ट) की सराहना की। उन्होंने ‘शहीद की बेटी’ पहल के तहत नेशनल डिफेंस फंड और रक्षा मंत्रालय के आर्म्ड फोर्सेस फ्लैग डे फंड में आईसीएसआई के योगदान की भी तारीफ की। टेक्नोलॉजी और एआई की बढ़ती भूमिका पर बात करते हुए उप-राष्ट्रपति ने कहा कि भले ही टेक्नोलॉजी फैसला लेने के तरीके को बदल दे, लेकिन ईमानदारी, जवाबदेही, पारदर्शिता और जिम्मेदारी जैसी चीजे इंसानी ही बनी रहती हैं। उन्होंने आईसीएसआई, आईसीएआई और आईसीएमएआई को ‘विकसित भारत @ 2047’ के अहम संस्थागत स्तंभ बताया और उनसे भारत के कॉर्पोरेट इकोसिस्टम को मजबूत करने और एक मजबूत, आत्मनिर्भर व विकसित भारत बनाने में योगदान देने का आह्वान किया।

News Source : Social Media

Image Source : X @VPIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here