उत्तराखंड : सीएम धामी ने खटीमा में ‘उत्तराखण्ड आदि रंगोत्सव’ का शुभारंभ किया

0
95
उत्तराखंड : सीएम धामी ने खटीमा में ‘उत्तराखण्ड आदि रंगोत्सव’ का शुभारंभ किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा में केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम व किरेन रिजिजू की गरिमामयी उपस्थिति में ‘उत्तराखण्ड आदि रंगोत्सव’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सीएम धामी ने परम पूज्य बाबा नीब करौरी जी महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के कलाकारों को भी सम्मानित किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देशभर में जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाया जाना जनजातीय समाज की गौरवशाली विरासत और योगदान को सम्मान देने का महत्वपूर्ण कदम है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में भी हमारी सरकार जनजातीय समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कौशल विकास और बेहतर बुनियादी सुविधाओं से जोड़ते हुए उन्हें विकास की मुख्यधारा में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प है कि जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करते हुए प्रत्येक परिवार को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया जाए। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, खजान दास, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैरा, भरत सिंह चौधरी, माननीय विधायक सरिता आर्या समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here