मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार को कोटा में दशलक्षण पर्व के समापन अवसर पर आयोजित क्षमावाणी पर्व में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने लिखा, “कोटा में दशलक्षण पर्व के समापन अवसर पर आयोजित क्षमावाणी पर्व में सम्मिलित हुआ। पूज्य मुनि योगसागर जी महाराज एवं मुनि विवर्धन सागर जी महाराज के सान्निध्य में भगवान महावीर स्वामी के विचारों और उनके संदेश को स्मरण करने का अवसर मिला। भगवान महावीर ने सत्य, अहिंसा, संयम और क्षमा का जो मार्ग दिखाया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। आचार्य विद्यासागर जी महाराज आज सशरीर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और तप-त्याग से मिली प्रेरणा संतों और समाज के माध्यम से निरंतर लोगों तक पहुंच रही है।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “क्षमावाणी हमें केवल एक दिन क्षमा मांगने का नहीं, बल्कि अपने विचारों और व्यवहार में क्षमा को स्थान देने का संदेश देती है। मन में कटुता, द्वेष और शत्रुता रखने से सबसे अधिक अशांति हमें स्वयं होती है। क्षमा मन को शांत और निर्मल बनाती है तथा जीवन में धैर्य और सहजता लाती है। भगवान महावीर के विचार किसी एक समाज तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरे मानव समाज के लिए हैं। आज इस पावन अवसर पर सभी से उत्तम क्षमा और प्रयास करूंगा कि क्षमा, संयम और अहिंसा मेरे विचार और कर्म का हिस्सा बने रहें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @ombirlakota
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



