हरियाणा के सीएम सैनी ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING Forum के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की

0
92
हरियाणा के सीएम सैनी ने सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन SING Forum के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने तीन दिवसीय सिंगापुर दौरे के दूसरे दिन यानी 5 अक्टूबर को सिंगापुर इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम (SING Forum) के तहत आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने सिंगापुर के विदेश मंत्रालय और ऊर्जा, व्यापार एवं उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री गान सिओ हुआंग से मुलाकात कर चर्चा की।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ हरियाणा ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि हरियाणा और सिंगापुर के बीच इंफ्रास्ट्रक्चर, इंडस्ट्री और आपसी सहयोग बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा को केवल औद्योगिक शक्ति ही नहीं, बल्कि भारत की इनोवेशन कैपिटल के रूप में स्थापित करना लक्ष्य है। प्रदेश में सिंगापुर की कंपनियों के टेक्नोलॉजी और प्रोफेशनल कैपेबिलिटी सेंटर्स स्थापित करने तथा गुरुग्राम और आसपास के क्षेत्रों में इंटीग्रेटेड टाउनशिप, कमर्शियल डेवलपमेंट और मॉडर्न अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में पार्टनरशिप की बहुत संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि लक्ष्य एक ऐसा इकोसिस्टम बनाना है, जहां बिजनेस आगे बढ़े और उसके साथ रोजगार एवं इनोवेशन के अवसर भी पैदा हों।

News Source : Social Media

Image Source : X @NayabSainiBJP

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here