IND vs WI टी-20 सीरीज : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मैच आज

0
87
IND vs WI टी-20 सीरीज : भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी-20 मैच आज

भारत ने एशियन गेम्स में 3 दिन पहले ही पाकिस्तान को हराकर गोल्ड जीता था और अब उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

दोनों टीमों के बीच अब तक 31 टी-20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं, जिनमें से भारत ने 20 और वेस्टइंडीज ने 10 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा है। भारत इकाना स्टेडियम में एक भी टी-20 मैच नहीं हारा है। यहां खेले तीनों मुकाबले भारत ने जीते हैं। यहां भारत ने अपना पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ ही नवंबर 2018 में खेला था, जिसमें भारत को 71 रन से जीत मिली थी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

भारत : अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितिश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मयंक यादव/प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज : शाई होप (कप्तान, विकेटकीपर), कामिल पूरन, शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, शमार स्प्रिंगर, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ, मैथ्यू फोर्ड।

News Source : Social Media

Image Source : Social Media

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here