मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने फिजी में चल रही प्री-सीओपी के दौरान, मैंने क्लाइमेट, नेट जीरो और क्लीन ग्रोथ के लिए यूरोपियन कमिश्नर वोपके होकेस्ट्रा से मुलाकात की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने लिखा, “हमने क्लीन एनर्जी से जुड़े मुद्दों पर अच्छी बातचीत की, जिसमें एनर्जी तक पहुँच और समावेशी पॉलिसी बनाने की प्रक्रिया में साइंस-बेस्ड सपोर्ट का महत्व शामिल था।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमने टेक्नोलॉजी ट्रांसफर के साथ ठोस समाधान देने में स्थानीय ज्ञान के महत्व पर भी चर्चा की। नवंबर में होने वाली सीओपी31 को सफल और समाधान-केंद्रित बनाने के लिए भारत और ईयू मिलकर काम करेंगे।”
News Source : Social Media
Image Source : X @byadavbjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



