जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा मेला ग्राउंड में आयोजित ‘जनसेवा यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा’ (सेवा ज्योति यात्रा) में हुए शामिल

0
87
जयपुर : सीएम भजनलाल शर्मा मेला ग्राउंड में आयोजित 'जनसेवा यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा' (सेवा ज्योति यात्रा) में हुए शामिल

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जयपुर के वी.टी. रोड स्थित मेला ग्राउंड में आयोजित ‘जनसेवा यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा’ (सेवा ज्योति यात्रा) में शामिल हुए। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि पीएम मोदी के जनसेवा के 25 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के पावन अवसर पर, वर्चुअल माध्यम से उनका ओजस्वी एवं प्रेरणादायी उद्बोधन सुनने का अवसर मिला। राष्ट्र प्रथम और सुशासन को समर्पित पीएम मोदी का यह 25 वर्षों का सेवाकाल प्रत्येक नागरिक को देश के नवनिर्माण के लिए नई ऊर्जा प्रदान करता है।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे कहा कि इसी ऊर्जा के साथ, प्रधानमंत्री के प्रेरक विचारों के उपरांत सभा में उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित किया व ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को पूरा करने की शपथ ली। प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में हमारा राजस्थान निरंतर प्रगति के नए आयाम छू रहा है। डबल इंजन की सरकार आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, जन-कल्याण और समग्र खुशहाली के संकल्प के साथ तेजी से आगे बढ़ रही है। इस अवसर पर देवतुल्य जनता के साथ मिलकर प्रधानमंत्री के ‘विकसित भारत 2047’ के लक्ष्य को गति देने और राजस्थान को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने का दृढ़ संकल्प दोहराया।

News Source : Social Media

Image Source : X @BhajanlalBjp

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here