मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज लखनऊ में आयोजित सेवा ज्योति यात्रा-विकसित भारत संकल्प सभा कार्यक्रम में शामिल हुए। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन ‘गांव से ग्लोबल’ तक भारत की विकास यात्रा और हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का संकल्प है। उनके नेतृत्व में युवा शक्ति, नारी सुरक्षा, किसान कल्याण और रोजगार के अवसरों को नई गति मिली है।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “उत्तर प्रदेश की जनता-जनार्दन की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक अभिनंदन एवं प्रदेश वासियों तथा समर्पित कार्यकर्ताओं को बधाई।”
News Source : Social Media
Image Source : X @myogiadityanath
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



