मप्र : सीएम यादव ने सागर जिले के रहली में आयोजित ‘वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह’ के समापन समारोह में सहभागिता की

0
82
मप्र : सीएम यादव ने सागर जिले के रहली में आयोजित ‘वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह’ के समापन समारोह में सहभागिता की

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सागर जिले के रहली में आयोजित ‘वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह’ के समापन समारोह में सहभागिता कर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘गिद्ध संख्या आकलन-2026’ रिपोर्ट, ‘बाघिन दीदी’ पोस्टर एवं ‘वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व’ के बुंदेली भाषा में तैयार पोस्टर का विमोचन किया। कार्यक्रम में सीएम यादव ने ईको विकास समितियों को चेक वितरित किए तथा वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वनकर्मियों को सम्मानित किया।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “150 वर्षों बाद बुंदेलखंड की धरती पर चीतों की ऐतिहासिक वापसी हुई है। सागर जिले के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में 2 चीते रिलीज किए जाने के साथ ही मध्यप्रदेश में अब तीन चीता पुनर्वास क्षेत्र हो गए हैं। आज ‘वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह’ के समापन समारोह में वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 12 अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं। ‘चीता मित्र’ और ‘बाघिन दीदी’ से आत्मीय संवाद कर उनके कार्यों एवं अनुभवों की जानकारी ली। साथ ही, ‘गिद्ध संख्या आकलन-2026’ रिपोर्ट, ‘बाघिन दीदी’ पोस्टर एवं ‘वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व’ के बुंदेली भाषा में तैयार पोस्टर का विमोचन भी किया।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here