मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल और कनाडा के सीनियर डिप्लोमैटिक और इंटरनेशनल अफेयर्स एडवाइजर डेविड मॉरिसन ने 6 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में एनएसए-स्तर की भारत-कनाडा सुरक्षा वार्ता की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सुरक्षा और कानून-प्रवर्तन सहयोग की समीक्षा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वे आतंकवाद, सीमा-पार संगठित अपराध, ड्रग तस्करी और आपराधिक अपराधियों के प्रत्यर्पण के खिलाफ सहयोग को और गहरा करने की बात पर सहमत हुए। सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल द्वारा बताया गया कि वे संस्थागत तंत्र को मजबूत करने और साइबर सुरक्षा तथा आर्थिक सुरक्षा पर व्यवस्थित बातचीत की संभावनाओं को तलाशने की बात पर भी सहमत हुए।
News Source : Social Media
Image Source : X @MEAIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



