मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भारत-ओमान स्ट्रैटेजिक कंसल्टेटिव ग्रुप की 15वीं बैठक बुधवार को नई दिल्ली में हुई। इस बैठक की सह-अध्यक्षता सचिव (सीपीवी एंड ओआईए) श्रीप्रिया रंगनाथन और ओमान के राजनीतिक मामलों के अंडरसेक्रेटरी शेख खलीफा अल-हार्थी ने की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान, व्यापार और निवेश, ऊर्जा, रक्षा और समुद्री सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों और चल रही पहलों के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई। आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
News Source : Social Media
Image Source : X @MEAIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



