मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर रायपुर में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ एवं ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएमओ छत्तीसगढ़ ने बताया कि इस अवसर पर उन्होंने जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से मजबूत करने का आह्वान किया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएमओ छत्तीसगढ़ ने सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के 38 स्थानों पर ‘सेवा ज्योति संकल्प चौक’ विकसित करने की घोषणा की। उन्होंने हाथों में मशाल लेकर ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का नेतृत्व किया और बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के 25 वर्ष सेवा, सुशासन, विकास और राष्ट्रहित के प्रति निरंतर समर्पण की प्रेरक यात्रा हैं। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से प्रदेशभर में सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनकल्याण और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों के जरिए राष्ट्र निर्माण का संकल्प मजबूत किया जा रहा है।
News Source : Social Media
Image Source : X @ChhattisgarhCMO
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



