मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को लखनऊ से लौटे सर्वोदय बाल विद्यालय के 20 प्रतिभाशाली बच्चों से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “लखनऊ से लौटे सर्वोदय बाल विद्यालय के प्रतिभाशाली बच्चों से मिली। बच्चों ने अपने हाथों से बनाई आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पेंटिंग और स्केच बड़े स्नेह से भेंट किए।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस पर विभिन्न संस्थाओं के सहयोग से इन 20 बच्चों को विमान से लखनऊ जाने और माननीय राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी से मिलने का अवसर मिला। ऐसे अनुभव बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। दिल्ली के सरकारी विद्यालयों के हमारे बच्चों में अद्भुत प्रतिभा और असीम संभावनाएं हैं। हमारा संकल्प है कि हर बच्चे को अपनी प्रतिभा निखारने और सपनों को साकार करने के सर्वोत्तम अवसर मिलें।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



