मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपनी तीन दिवसीय सिंगापुर यात्रा के दौरान शुक्रवार को सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में वित्त मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने कहा कि भारत और सिंगापुर के बीच आपसी सहयोग लगातार बढ़ रहा है और उन्होंने भारत की विकास संभावनाओं को लेकर उम्मीद जताई। दोनों नेताओं ने आर्थिक, वित्तीय, निवेश और व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एनआईआईएफ की आधिकारिक पाइपलाइन से चुनिंदा प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी और सिंगापुर के निवेशकों को अधिक निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से भारत की मजबूत आर्थिक बुनियाद पर जोर दिया।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे बताया किदोनों नेताओं ने चौथी भारत-सिंगापुर मिनिस्ट्रियल राउंडटेबल (आईएसएमआर) के नतीजों को आगे बढ़ाने में हुई प्रगति की समीक्षा की। इसमें कैपिटल मार्केट, पेमेंट कनेक्टिविटी और डिजिटलीकरण, सेमीकंडक्टर, एआई और साइबर सुरक्षा में सहयोग शामिल था। चर्चा में फाइनेंशियल एसेट्स के टोकनाइजेशन और सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (सीबीडीसी) पर भी बात हुई। सिंगापुर ने एसेट टोकनाइजेशन में अपना अनुभव साझा करने में दिलचस्पी दिखाई। दोनों मंत्रियों ने क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों और भारत-आसियान सहयोग को मजबूत करने पर भी विचार-विमर्श किया, जिसमें 2027 में सिंगापुर की आसियान अध्यक्षता की तैयारी भी शामिल है।
News Source : Social Media
Image Source : X @FinMinIndia
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



