मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में महिलाओं की सुरक्षा पर आयोजित एक बैठक में भाग लिया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की अध्यक्षता में आयोजित महिला सुरक्षा पर बैठक में सम्मिलित हुई। इस महत्वपूर्ण विषय पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा, सुरक्षित कार्यस्थलों, सहायता सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर सार्थक चर्चा हुई।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन की सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी, डार्क स्पॉट्स की पहचान और महिला सहायता सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रभावी प्रयासों एवं आगामी कार्ययोजना को भी साझा किया। इन पहलों से महिलाओं के लिए सुरक्षित आवागमन, समय पर सहायता और सार्वजनिक स्थानों पर बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रगति हो रही है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में सुरक्षित नारी, सशक्त नारी और महिला नेतृत्व में विकास के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली सरकार हर महिला की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



