दिल्ली : उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 121वें सालाना अधिवेशन को संबोधित किया

0
85
दिल्ली : उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 121वें सालाना अधिवेशन को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने आज पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 121वें सालाना अधिवेशन को संबोधित किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में एलजी दिल्ली ने लिखा, “आज पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 121वें सालाना अधिवेशन को संबोधित किया, जो भारत की उद्यम यात्रा में एक अहम पड़ाव है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, भारत ने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के मामले में लगातार तरक्की की है। अब अगला जरुरी कदम है – ‘ईज ऑफ स्केलिंग’, ‘ईज ऑफ इनोवेटिंग’ और ‘ईज ऑफ बिल्डिंग’ है ताकि नौकरियां पैदा हों, उद्यम को बढ़ावा मिले और विकास की रफ्तार तेज हो।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एलजी दिल्ली ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “दिल्ली बड़े उद्योगों, एमएसएमई और स्टार्ट-अप्स को एक गतिशील और वैश्विक स्तर पर जुड़े हुए इकोसिस्टम में जोड़कर नेतृत्व कर सकती है। क्वालिटी, इनोवेशन और वैल्यू क्रिएशन ही प्रतिस्पर्धा की क्षमता तय करेंगे। बिना किसी रुकावट वाला और भविष्य के लिए तैयार दिल्ली शहर ‘विकसित भारत’ का एक शक्तिशाली इंजन बन सकता है।”

News Source : Social Media

Image Source : X @LtGovDelhi

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here