मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज बिहार के बोधगया से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शाजापुर जिले में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में सहभागिता की। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से संवाद किया और प्रदेश में कृषि को लाभकारी बनाने, नवाचार एवं आधुनिक तकनीकों को प्रोत्साहित करने तथा अन्नदाताओं की खुशहाली सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी साझा की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “नई तकनीक से खेती कर समृद्धि की ओर बढ़ रहे प्रदेश के किसान…’कृषक कल्याण वर्ष-2026′ के अंतर्गत आज शाजापुर जिले में आयोजित ‘बलराम कृषि महोत्सव’ में वर्चुअली जुड़कर किसानों से संवाद किया। किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों, आधुनिक कृषि यंत्रों और नवाचारों को अपनाने के लिए निरंतर प्रेरित किया जा रहा है। परंपरागत अनुभव और आधुनिक तकनीक का समन्वय खेती को अधिक लाभकारी बनाने, संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और कृषि उत्पादन व आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हर किसान समृद्ध हो, खेती लाभकारी बने और कृषि के क्षेत्र में अपना मध्यप्रदेश नित नये कीर्तिमान स्थापित करता रहे, इसके लिए हमारी सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।”
News Source : Social Media
Image Source : X @CMMadhyaPradesh
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



