देहरादून : सीएम धामी ने तपोवन रोड स्थित क्षत्रिय चेतना मंच में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया

0
97
देहरादून : सीएम धामी ने तपोवन रोड स्थित क्षत्रिय चेतना मंच में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के तपोवन रोड स्थित क्षत्रिय चेतना मंच में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम धामी ने लिखा, “रायपुर, देहरादून में सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करने के साथ ही उपस्थित देवतुल्य जनता को संबोधित किया।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा “हमारी सरकार का प्रयास है कि लोगों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़े, बल्कि सरकार स्वयं उनके बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुने और उनका समाधान करे। इसी उद्देश्य से शुरू किए गए ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के दो चरणों में 6.5 लाख से अधिक लोगों ने विभिन्न सेवाओं का लाभ उठाया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश हैं कि जनसमस्याओं को पूरी संवेदनशीलता से सुनते हुए उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।”

News Source : Social Media

Image Source : X @pushkardhami

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here