मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने शनिवार को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में अफ्रीका में भारत के मिशन प्रमुखों के सम्मेलन की अध्यक्षता की।
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज अदीस अबाबा में अफ्रीका में हमारे मिशन प्रमुखों के सम्मेलन की अध्यक्षता की। भारत और अफ्रीका के बीच गहरे संबंध हैं, जो ‘ग्लोबल साउथ’ की एकजुटता, रणनीतिक स्वायत्तता, बहुध्रुवीयता और विकास की साझा आकांक्षाओं पर आधारित हैं। हमने व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, विकास साझेदारी और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की।”
News Source : Social Media
Image Source : X @DrSJaishankar
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



