मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में नवनिर्मित ‘सेवा संकल्प सभागार’ का लोकार्पण किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम भजनलाल शर्मा ने लिखा, “आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा एवं गति प्रदान करने के उद्देश्य से नवनिर्मित ‘सेवा संकल्प सभागार’ का लोकार्पण किया।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस अवसर पर भाजपा के माननीय राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, प्रदेश सह-प्रभारी कुलजीत सिंह चहल एवं डॉ. कविता पाटीदार सहित पार्टी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
News Source : Social Media
Image Source : X @BhajanlalBjp
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



