बालाघाट : सीएम यादव ने कान्हा टाइगर रिजर्व के सूपखार क्षेत्र में असम से लाए गए 8 जंगली भैंसों को बड़े बाड़े में छोड़ा

0
89
बालाघाट : सीएम डॉ. मोहन यादव ने कान्हा टाइगर रिजर्व के सूपखार क्षेत्र में असम से लाए गए 8 जंगली भैंसों को बड़े बाड़े में छोड़ा

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को बालाघाट जिले के सूपखार स्थित चकरवाह बाड़े में क्वारंटीन अवधि पूरी कर चुके असम के काजीरंगा नेशनल पार्क से लाए गए जंगली भैंसों को प्राकृतिक आवास में विमुक्त किया। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में मुख्यमंत्री कार्यालय, मध्य प्रदेश सरकार ने बताया कि मध्यप्रदेश में करीब 100 वर्षों बाद जंगली भैंसों की प्रजाति को पुनः स्थापित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे प्रदेश की जैव विविधता के संरक्षण और वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को समृद्ध करने के प्रयासों को नई गति मिलेगी।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “आज कान्हा टाइगर रिजर्व के सूपखार क्षेत्र में असम से लाए गए 8 जंगली भैंसों को बड़े बाड़े में छोड़ा। लगभग 100 वर्षों बाद मध्यप्रदेश में जंगली भैंसों की पुनर्बसाहट वन्यजीव संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सरकार प्रदेश के वन क्षेत्रों में वन्यजीवों की विभिन्न प्रजातियों को पुनः बसाकर प्राकृतिक इकोसिस्टम को विकसित कर रही है। इस अभियान में विशेष सहयोग के लिए असम के माननीय मुख्यमंत्री श्री हिमंत बिस्वा सरमा जी का हार्दिक आभार।”

News Source : Social Media

Image Source : X @DrMohanYadav51

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here