उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज के 66वें कोर्स को संबोधित किया

0
81
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज के 66वें कोर्स को संबोधित किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज ई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कॉलेज के 66वें कोर्स को संबोधित किया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि राष्ट्रीय रणनीति का मकसद राष्ट्रीय उद्देश्यों को कार्यों में और राष्ट्रीय इरादों को ठोस नतीजों में बदलना होना चाहिए।

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने कहा कि एक प्रमुख वैश्विक शक्ति बनने की भारत की महत्वाकांक्षा का मकसद दूसरों पर हावी होना नहीं है, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी देश उस पर अपनी शर्तें न थोपे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर संप्रभु देश, चाहे वह छोटा हो या बड़ा, समान सम्मान का हकदार है और किसी भी देश को दूसरे देश की क्षेत्रीय सीमाओं का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भारत की सभ्यतागत सोच का जिक्र करते हुए उपराष्ट्रपति ने मजबूत अंतरराष्ट्रीय सहयोग, ‘ग्लोबल साउथ’ के साथ गहरे जुड़ाव और भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।

News Source : Social Media

Image Source : X @VPIndia

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here