सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के विभिन्न कॉलेजों की छात्र प्रतिनिधियों से आत्मीय संवाद किया

0
79
सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के विभिन्न कॉलेजों की छात्र प्रतिनिधियों से आत्मीय संवाद किया

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली के विभिन्न कॉलेजों की छात्र प्रतिनिधियों से आत्मीय संवाद किया। आज एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “आज दिल्ली के विभिन्न कॉलेजों की छात्र प्रतिनिधियों से आत्मीय संवाद किया। इस अनौपचारिक मुलाकात में छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए और कॉलेजों में सुरक्षा, सुविधाओं और बेहतर शिक्षा को लेकर कई अच्छे सुझाव दिए।”

मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “हमारी युवा पीढ़ी की सोच, नए विचार और कुछ कर दिखाने का जज्बा सचमुच प्रेरित करता है। आज की छात्राएं अपने सपनों के साथ-साथ दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए भी आगे आ रही हैं। छात्राओं के सुझावों पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। नियमित संवाद के साथ आगामी युवा नीति और बजट की तैयारियों में भी उनकी भागीदारी बढ़ाई जाएगी। दिल्ली की हर छात्रा आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े, नेतृत्व करे और अपने सपनों को पूरा करे। उनकी हर चिंता हमारी जिम्मेदारी है और उनका उज्ज्वल भविष्य हमारा संकल्प।”

News Source : Social Media

Image Source : X @gupta_rekha

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here