भोपाल : ‘श्रीमद् देवी भागवत कथा’ के द्वितीय दिवस पर गूंजे देवी के जयकारे, व्यासपीठ से हुआ दिव्य प्रसंगों का रसपान

0
112
भोपाल : ‘श्रीमद् देवी भागवत कथा’ के द्वितीय दिवस पर गूंजे देवी के जयकारे, व्यासपीठ से हुआ दिव्य प्रसंगों का रसपान

‘श्रीमद् देवी भागवत कथा’ के द्वितीय दिवस पर गूंजे देवी के जयकारे, व्यासपीठ से हुआ दिव्य प्रसंगों का रसपान। मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित महर्षि शिक्षा संस्थान में वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी डॉ गिरीश जी के मार्गदर्शन में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञानयज्ञ के पावन आयोजन के द्वितीय दिवस पर कथा स्थल पर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों बन्धुओं की उपस्थिति रही। संपूर्ण वातावरण मां जगदंबा के जयकारों और भक्तिमय भजनों से गूंजायमान हो उठा।

मंगलाचरण, वैदिक मंत्रोच्चार, व्यासपीठ पूजन और गुरु पूजन के साथ द्वितीय दिवस की कथा प्रारंभ हुई। व्यासपीठ पर विराजमान कथा व्यास आचार्य डॉ निलिम्प त्रिपाठी जी ने कथा को आगे बढ़ाते हुए देवी शक्ति के विभिन्न स्वरूपों, प्रकृति और पुरुष के संवाद तथा सृष्टि की रचना में मां शक्ति की प्रधानता पर प्रकाश डाला। कथा के दौरान प्रस्तुत किए गए मनमोहक देवी गीतों और भजनों पर श्रोता भावविभोर होकर झूम उठे। महर्षि उत्सव भवन आज ‘या देवी सर्वभूतेषु…’ और ‘सर्वमंगलगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके’ के मंत्रों से सुवासित हो उठा। कथा के विश्राम पर आरती संपन्न हुई।

#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi

Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें

Google search engine

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here