मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में ‘दुर्गा ई-ऑटो योजना’ का शुभारंभ किया और इसके पंजीकरण पोर्टल की शुरुआत की। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। कल एक सोशल मीडिया पोस्ट में सीएम रेखा गुप्ता ने लिखा, “योजना के पहले चरण में हमारी 1,170 बहनों और 130 ट्रांसजेंडर साथियों को पिंक ई-ऑटो प्रदान किए जाएंगे। अब हमारी बहनों और ट्रांसजेंडर साथियों के पास अपना ई-ऑटो होगा, आजीविका का अपना साधन होगा और अपने परिवार के सपनों को पूरा करने का नया अवसर होगा।”
मीडिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, “सभी पात्र बहनों और ट्रांसजेंडर साथियों से आग्रह है कि योजना के पोर्टल पर अपना पंजीकरण अवश्य कराएं और इस अवसर का लाभ उठाएं। आप सभी खूब आगे बढ़ें, तरक्की करें और अपने परिवार के जीवन में खुशियां लाएं। आपकी सफलता में ही हमारी खुशी है। आप सभी को हृदय से बधाई और उज्ज्वल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं।”
News Source : Social Media
Image Source : X @gupta_rekha
#dailyaawaz #newswebsite #news #newsupdate #hindinews #breakingnews #headlines #headline #newsblog #hindisamachar #latestnewsinhindi
Hindi news, हिंदी न्यूज़ , Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, ताजा ख़बरें



